प्रेम प्रसंग के चलते,युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर कर युवक की कर दी हत्या

कालापीपल. थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकराकलां में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव ग्राम के ही कच्चे रास्ते छापरी रोड पर पड़ा मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकराकलां निवासी फरियादी जलील पिता जफर शाह ने बताया उसके पुत्र जमील (18) पिता जलील की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खोकराकलां निवासी लोकेश पिता नंदकिशोर, घनश्याम पिता नंदकिशोर एवं मनोज पिता विष्णुप्रसाद को युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी अनुसार मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात 2 बजे युवती से मिलने के लिए उसके घर गया हुआ था।
इसी दौरान परिजनों ने उसे देख लिया व उसके साथ मारपीट की। इसमें युवक की मौत हो गई। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा भी किया। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर मामले को शांत किया। फिलहाल, एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |