देवास शहर काजी पर हमला, मुस्लिम महिला से छेड़छाड़ का मामला थाने का घेराव हुआ,

देवास। सिल्वर कालोनी में एक मुस्लिम महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि शहरकाजी अबूल कलाम के साथ कई मुस्लिम युवकों ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर एकत्रित होकर घेराव किया। बाद में इस मामले में शहर काजी की रिपोर्ट पर 8 युवकों के खिलाफ 509, 506, 332, 294, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर सिल्वर पार्क कालोनी में एक मुस्लिम महिला जा रही थी, तभी कुछ युवकों ने अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। उक्त महिला ने यह बात शहरकाजी अबूल कलाम को बताई तो शहरकाजी के साथ ही अन्य युवक भी घटना स्थल पर पहुंचे, किंतु तब तक वहां से छेड़छाड़ करने वाले युवक फरार हो चुके थे, जिन्हें ढूंढने के लिए निकले युवकों ने रास्ते में मिले कुछ युवकों के साथ मारपीट की और उन्हें थाने ले आए और काफी देर तक थाने पर हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने शहरकाजीी की रिपोर्ट पर कान्हा उर्फ अमन चौहान, गौरव पिता विक्रम चौहान, प्रकाश पिता मेहरबान मालवीय, राजेश पिता सुरेश मालवीय, अट्टू पिता भेरूसिंह राजपूत, कपिल बैरागी, किशोर उर्फ किट्टू व अर्जुन कुल 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर पिटाई के शिकार हुए फरियादियों की रिपोर्ट पर दूसरे पक्ष के सैफ अली, अरबाज खान व सोहेल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात तक गौरव, प्रकाश व राजेश को गिरफ्तार कर लिया था। शेष की तलाश जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |