नीमच,,नोडल अधिकारी अपनी टीमें गठित कर, निर्वाचन दायित्‍वों का तत्‍परतापूर्वक निर्वहन करें-श्री जैन कलेक्‍टर एवं एडीएम ने की निर्वाचन कार्यो की प्रगति की समीक्षा

नीमच,

#विधानसभा_निर्वाचन_2023 के तहत नियुक्‍त किये गये सभी नोडल अपनी-अपनी टीमों का गठन कर,सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्‍तुत करें। साथ ही आयोग के नवीनतम निर्देशों का अच्‍छी तरह अध्‍ययन कर,उनके अनुरूप अपने दायित्‍वों का तत्‍परतापूर्वक समयसीमा में निर्वहन सुनिश्चित करें।यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत नियुक्‍त नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएमसुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री प्रीति संघवी, श्री राजेश शाह, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना व जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री जैन ने निर्देश दिए, कि सभी सीमएमओं और जनपद सीईओ अपने-अपने क्षैत्र के मतदान केन्‍द्रों पर ठीक से रैंम्‍प निर्माण का कार्य सुनिश्चित करें। मतदान केन्‍द्रों पर जलापूर्ति, की व्‍यवस्‍था करें। उन्‍होने निर्देश दिए, कि मतदातासूची में पीडब्‍ल्‍यूडी मतदाता का नाम शामिल रहे। कोई भी छूटे नही। साथ ही किसी भी मृत मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल ना रहे। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि शत प्रतिशत दिव्‍यांग मतदाताओं से मतदान करवाना है। कोई भी मतदान करने से वंचित ना रहे। उन्‍होने कहा, कि प्रत्‍येक विधानसभा क्षैत्र के 50-50 मतदान केन्‍द्रों पर मतदाताओं को जागरूक कर, शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाना है। इन मतदान केन्‍द्रों का चयन कर, वहां मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाये।
बैठक में एडीएम सुश्री नेहा मीना ने मानव संसाधन प्रबंधन, ईव्‍हीएम प्रबंधन, कम्‍युनिकेशन प्‍लान की तैयारी, मतदान केन्‍द्र पर मूल-भूत सुविधाओं, प्रशिक्षण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, रूटचार्ट, परिवहन व्‍यवस्‍था, कर्मचारी कल्‍याण से संबंधित विषयों पर विस्‍तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि जिले के सभी वेयर हाउसों का निरीक्षण कर, वेयर हाउस में भण्‍डारित सामग्री का सत्यापन करवाने के लिए दल गठित किये जाये। सभी निर्माण विभागों के स्‍वीकृत कार्य और प्रारम्‍भ हो चुके कार्यो की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गये।
#CEOMPElections
#JansamparkMP
#CollectorNeemuch

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |