शाजापुर
—–
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 106 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से ग्राम जामनेर के विजय प्रकाश पंवार ने शासकीय भूमि का पट्टा करने, शुजालपुर की छापुबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, गिरवर के कालु खां ने आवासीय पट्टा प्रदान करने, टिटवास के अजबसिंह ने कृषि भूमि पर कब्जा दिलाने, ढाबलाघोसी के ताराचंद टेलर ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराने सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किये गये।
#जनसुनवाई #collectorshajapur #shajapur