शाजापुर
—–
जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को 30 अगस्त 2023 रक्षाबंधन के पर्व पर उनकी बहनों से मिलने एवं रक्षासूत्र बांधने के लिये सुविधा प्रदान की जायेगी।
जेल उप अधीक्षक श्री गोपाल सिंह गौतम ने बताया कि जिला जेल में परिरूद्ध बंदियों की केवल बहनों एवं उनके साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की सुविधा प्रदान की जायेगी। यह सुविधा प्रातः 8.00 बजे से 3.00 बजे तक दी जायेगी। बहनों को राखी के लिए 250 ग्राम मिठाई, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू, चावल, जेल द्वारा प्रदान की गई थाली सहित जेल के अंदर 15 मिनिट के लिये प्रवेश दिया जायेगा।
#RakshaBandhan #festival #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur