देवास में 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाय में लापरवाही पर ईएमटी और पायलट को सेवा से किया निष्कासित

देवास
———–
देवास में 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाय में लापरवाही पर ईएमटी और पायलट को सेवा से निष्कासित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके ने बताया कि शिशु मृत्यु के प्रकरण की जांच एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली अंतर्गत जय अम्बे ईमरजैंसी सर्विसेस भोपाल द्वारा जीपीएस ट्रेकिंग से करवायी गयी, जांच प्रक्रिया में दोषी पाये गये ईएमटी श्री सचिन वर्मा और पायलट श्री नंदकिशोर बागड़ी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हे कार्य से निष्कासित किया है।

उल्‍लेखनीय है कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा विगत दिवस मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले में हुई मातृ मृत्य एवं शिशु-मृत्यु के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान पाया कि शिशु मृत्यु के प्रकरण में एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली अंतर्गत संचालित 108 जननी एम्बुलेंस से मॉ और बच्चे को जिला अस्पताल देवास पहुचानें में देरी हुई। जिसकी जांच करने एवं कार्यवाही के आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके को दिये थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |