शाजापुर कलेक्टर श्री कन्याल ने कराया 10 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा —- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की अनूठी पहल — डाक विभाग की 396 रूपये की दुर्घटना पॉलिसी में 10 लाख रूपये का क्लेम —

शाजापुर,,
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक की 396 रूपये प्रति वर्ष की दुर्घटना बीमा योजना के तहत स्वयं की पालिसी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से करायी। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी पोस्ट ऑफिस के द्वारा की जा रही दुर्घटना पॉलिसी कराने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक की 396 रूपये प्रति वर्ष की दुर्घटना बीमा पर 10 लाख रूपये का क्लेम दिया जा रहा है। यह चर्चित पॉलिसी लेने पर ग्राहक को ग्राहक की दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर नॉमिनी को 10 लाख मिलेंगे। साथ ही अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रूपये का भी प्रावधान हैं। अगर मृतक के परिवार में 2 बच्चें हैं जो कि अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें एक लाख रूपये का शिक्षा भत्ता दिया जाएगा। अगर ग्राहक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाता हैं तो, आईपीडी का 60 हजार रूपये तक का खर्चा इस पालिसी में शामिल हैं। जितने दिन ग्राहक अस्पताल में भर्ती रहता हैं, उसे 1000 रूपये प्रतिदिन (अधिकतम 9 दिन) के हिसाब से भत्ता मिलेगा। अगर ग्राहक को दुर्घटना में मामूली चाटें, फ्रैक्चर इत्यादि होता हैं तो 30 हजार रूपये तक का खर्चा भी इस पालिसी में शामिल हैं। यदि ग्राहक की दुर्घटना किसी अन्य जगह होती हैं तो, उसके परिवार जन का दुर्घटना स्थल पर आने जाने का किराया-भाड़ा 25 हजार रूपये तक इसमें शामिल हैं।

पॉलिसी के लिए ग्राहक का IPPB का खाता होना आवश्यक हैं, खाता खुलवाने के लिए ग्राहक का सिर्फ़ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लगेगा और यह खाता 200 रूपये से खुलेगा। विस्तृत जानकारी नागरिकगण इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के उक्त बीमा को अपने निकटतम पोस्ट ऑफ़िस से प्राप्त कर सकते हैं।
#IPPB #postoffice #insurance #collectorshajapur #shajapur
India Post Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |