Shajapur स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करें- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल -ने- समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कहा
शाजापुर
—
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयसीमा में संतुष्टि के साथ निराकरण कर बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिये। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा लीड बैंक अधिकारी को पात्र महिलाओं के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल्ड कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान कर उक्त योजनाओं के माध्यम से शाजापुर जिले का नाम प्रदेश में रोशन करें। इस दौरान उन्होंने प्रति सप्ताह राजस्व शिविर लगाने तथा राजस्व की वसूली करने के निर्देश दिये। गत दिवस शाजापुर जिले के नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो उपलब्धियां शामिल होने पर कलेक्टर श्री कन्याल ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद एवं बधाई दी।
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधि अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने मतगणना स्थल, मतदान स्थल, स्ट्रांग रूम आदि की तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को फील्ड में भ्रमण कर जिले में की जा रही स्वीप गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिलेश राठौर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#TL #sveep #collectorshajapur #shajapur #MP