शाजापुर, 26 अगस्त 2023/ जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध अपराध के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए या उन्हें पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने नगद ईनाम देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि शुजालपुर में पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपीगण वहिद खां पिता उमराव खां निवासीगण खेड़ी मण्डलखां एवं अमजद खां पिता सरफ़राज़ खां निवासी ग्राम रसलपुर तथा 07 अगस्त 2023 को कालापीपल थाने में पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 हजार रूपये एवं 23 जून 2023 को सुन्दरसी थाने में पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने 10 हजार रूपये का नगद ईनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।