प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी…! चुनाव से पहले 62 हजार शिक्षकों की भर्ती के साथ MP बनेगा नंबर-1, देखें ये पूरी रिपोर्ट
भोपाल। इस साल मध्यप्रदेश में चुनाव होने वाले है। बीजेप फिर से सरकार बनाने को लेकर कई प्रयास कर रही है। ऐसे में प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है जहां प्रदेश की शिवराज सरकार जल्द ही 10 से 12 हजार रेगुलर शिक्षकों की के लिए वैकेंसी खोलने वाला है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने चुनाव से पहले करीब 62 हजार शिक्षकों की भर्ती करने बात कही है।
बता दें कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले डेढ़ साल में 50 शिक्षकों की भर्ती की है और 12 हजार अन्य शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही राज्य में चुनाव से पहले मध्य प्रदेश 62 हजार शिक्षकों की भर्ती करने वाला राज्य बन जाएगा। इस खबर के बाद प्रदेश के युवाओं में उत्साह है।
चुनाव से पहले हजारों शिक्षकों की भर्ती
बता दें कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने साल 2022 में जनजातीय और स्कूल शिक्षा में 50 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने एमपी के सरकारी स्कूलों को इतना उन्नत बनाने की बात कही थी कि प्राइवेट स्कूलों की जगह लोग सरकारी स्कूलों में अपने बच्चो का एडमिशन कराएंगे। आने वाले 3 साल में सीएम राइज स्कूल प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दें। साथ ही उन्होंने कहा कि रेगुलर शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों को 25 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
बता दें कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में वर्ष 2022 में जारी की गई केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट से पता चला था कि राज्य में करीब 87,630 स्थायी शिक्षकों के पद खाली हैं। रिपोर्ट में सामने आया था कि करीब 21 हजार स्कूलों में एक-एक स्थायी शिक्षक ही है, जबकि करीब 6 हजार स्कूलों में रेगुलर टीचर ही नहीं हैं।