प्रदेश के पहले कांच के पुल से निहार सकेंगे बृहस्पतिकुंड, पर्यटन के रूप में विकसित होगा जिला

पन्ना। मध्यप्रदेश के जिला पन्ना में राज्य के पहले कांच के पुल से अब पर्यटक बृहस्पतिकुंड को निहार सकेंगे। पन्ना पर्यटन विकास निगम की पहल के बाद बदलेगी तस्वीर पर्यटन के रूप मैं विकसित होगा। पर्यटन विकास निगम ने जलप्रपात बृहस्पति कुंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने की तैयारी की है। कुंड पर 200 करोड़ रुपए से कांच का पुल बनाया जाएगा, ताकि पर्यटक पुल से वाटर फॉल का सौंदर्य निहार सके।

यह प्रदेश का पहला कांच पुल होगा। सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के साथ नौका विहार भी कराएंगे। इसे 12 महीने पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी भी है। इसके लिए कुंड के पानी को लिफ्ट करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है साथ ही सीएआई फ़ेटेरिया पार्किंग टिकिट काउंटर सहित अन्य कार्यों की स्वीकृति मिली है।

टीम के सुझाव की बात करे तो बृहस्पति कुंड के विकास की रूपरेखा का प्रस्ताव तत्कालीन कलेक्टर संजय मिश्र ने बनाया। इस पर पर्यटन सचिव शिवशेखर शुक्ला ने वास्तुविद् सतीश कालांतरे, कार्यपालन यंत्री चौरसिया व उपयंत्री विवेक चौबे की टीम भेजी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |