शाजापुर
—
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार आज नगर परिषद मक्सी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं नापतोल संबंधी तथा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग के रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जाँच दल में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप शर्मा, निरीक्षक नापतोल श्री पीएस बारापात्रे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाडे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय सिंह खराडिया शामिल थे।
संयुक्त जाँच दल द्वारा नगर परिषद मक्सी स्थित जैन रेस्टोरेट, शिवा होटल, शिवाजी रेस्टोरेंट, भावसार स्वीट्स, कृष्णा मधुशाला, मोदी किराना, गोपाला स्वीट्स, जैन स्वीट्स, महावीर रेस्टोरेंट, महाकाल रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा जैन रेस्टोरेंट से मिठाई, नमकीन आदि के सेम्पल लिये गये। वही पर नापतोल विभाग द्वारा चीप्स के पैकेट जिस पर पैकेज वस्तु अधिनियम के अतंर्गत घोषणाएं अंकित नहीं पाये जाने से एवं महाँकाल रेस्टोरेंट से इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा सत्यापित नहीं होने से जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जैन रेस्टोरेंट से 2, शिवा होटल से 2, शिवाजी रेस्टोरेंट से 2 एवं भावसार स्वीट्स से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर, इस प्रकार कुल 07 घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक रूप में प्रयोग करते हुए पाए जाने से जप्त कर प्रकरण बनाया गया।

#JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh