शाजापुर
—-
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में व्यय लेखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 को निर्बाधित रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया में कार्यरत विभिन्न विभागों जैसे आयकर विभाग, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स विभाग, जी.एस.टी. विभाग, वन विभाग आदि को मॉडल कोड ऑफ कन्डक्ट संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह द्वारा भी निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डीएफओ श्री मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी सहित आयकर विभाग, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स विभाग, जी.एस.टी. विभाग, वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
#MPElection2023 #collectorshajapur #shajapur Chief Electoral Officer Madhya Pradesh