शाजापुर
—-
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र 167- शाजापुर, 168-शुजालपुर, 169- कालापीपल के लिए निर्वाचन कार्य की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, जिले के थाना प्रभारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में विधानसभा क्षेत्र में वल्नरेबल एरिया, क्रिटिकल मतदान केन्द्र की स्थिति, एफ.एस.टी. एवं एस.एस.टी. टीम के गठन, मतदान केन्द्र पर आने-जाने का रूटचार्ट एवं सेक्टर चार्ट, जिले की कानून व्यवस्था एवं 107,116, 151 के प्रकरणों की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इस दौरान निर्वाचन संबंधी अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर डीएफओ श्री मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं जिले के थाना प्रभारी तथा जिला विशेष पुलिस शाखा के अधिकारी भी मौजूद थे।
#MPElection2023 #collectorshajapur Chief Electoral Officer Madhya Pradesh