सेवादारों को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरों ने गुरुद्वारा साहिब को बनाया निशाना, मोबाइल, गुल्लक से नकदी और साउंड सिस्टम चुराए

ग्वालियर: ग्वालियर के घाटीगांव थाना इलाके में एक गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया। चोरों ने गुरुद्वारा साहिब में रहने वाले चार सेवादारों को खाने में नशीला पदार्थ देकर सुला दिया और गुल्लक में दान की रकम, मोबाइल और वहां लगा साउंड सिस्टम चुरा कर रफ्फू चक्कर हो गए। चोरी का खुलासा होने के बाद बेहोश हुए लोगों को तत्काल जे एच चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया जहां तीन की हालत खतरे से बाहर है। वहीं एक सेवादार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है

बताया गया है कि एक रोज पूर्व गुरुद्वारे में रुकने आए एक महिला पुरुष और उनकी बच्ची द्वारा यह खाना बनाया गया था और खाना खाते ही सेवादारों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद गुरुद्वारे में रुका परिवार भी गायब है। इसके बाद घाटीगांव थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र के दशमेशगढ़ शंकर लंगर साहिब रेहट की है। जहां सेवादार हरप्रीत सिंह हरबंस सिंह परमवीर सिंह व बलकार सिंह को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद जब सेवादारों को होश आया तो उन्होंने चेक किया कि गुरुद्वारे की गुल्लक से रुपए साउंड सिस्टम तथा चारों के मोबाइल फोन गायब हैं। इसके बाद चारों सेवादारों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। सेवादारों ने पुलिस को बताया कि गत रोज एक महिला पुरुष और एक बच्ची गुरुद्वारे में रुकने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने खाना भी बनाया था।

इसी खाने को खाकर उनकी तबीयत बिगड़ी है और यह परिवार घटना के बाद गुरुद्वारा से गायब भी मिला है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खान और उल्टी के सैंपल भी जब्त किए हैं और उन्हें एफ एस एल लैब में जांच के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा गुरुद्वारे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है जिससे यहां रुके परिवार के बारे में जानकारी निकाली जा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |