नशे धुत युवतियों के बीच क्लब में हुई जमकर मारपीट, देर रात तक गानों के बजाय गूंजती रही गालियां

भोपाल:  प्रदेश में संचालित नाइट क्लब अब संस्कृति के लिए चुनौती बनते जा रही है। रोजाना क्लब से युवक-युवतियों के शर्मसार करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। अब क्लब और पब मनोरंजन के बजाए मारपीट का अखाड़ा और अश्लीलता परोसने का ठिकाना बनते जा रहा है। भोपाल के एक क्लब में ऐसी एक घटना बीती रात देखने को मिली, जब दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां नशे में धुत थीं। दोनों युवतियां ने देर रात तक क्लब में हंगामा किया।

 मिली जानकारी के अनुसार मामला मिसरोद थाना क्षेत्र के आशिमा मॉल पर मौजूद ओबेलो क्लब का है, जहां लड़कियों का दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लब के बाहर दो युवतियां एक दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हैं। वहीं, कुछ लड़के उन्हें छुड़ा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों ग्रुप की लड़कियां नशे में धुत थीं और क्लब में डांस करने के दौरान लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं। क्लब में दोनों लड़कियों के बीच देर रात तक हंगामा होता रहा।

बता दें कि एक दिन पहले भी इसी क्लब में जमकर हंगामा हुआ था। बताया जा रहा है कि क्लब देर रात तक खुला रहता था और यहां आकर लोग जमकर जाम छलकाते हैं। देर रात यहां शराब पीने आने वालों का यहां अक्सर हंगामा होते ही रहता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |