अब संसद भवन में गदर मचाएगी ‘गदर 2’, 543 सदस्यों के लिए तीन दिन तक रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का लोगों पर ऐसा क्रेज चढ़ा हुआ है कि 15 दिन बाद भी सिनेमाघरों में भीड़ कम नहीं हो रही है। ‘गदर 2’ कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज के बाद से अभी तक फिल्म ने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। दर्शक फिल्म की कहानी के साथ-साथ सनी देओल के डॉयलॉग्स को खूब पंसद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अगस्त से गदर 2 की नए संसद भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। यह तीन दिनों तक चलेगी। नए संसद भवन में 543 लोकसभा सदस्यों के लिए हर दिन पांच शो होंगे।

दरअसल, अनिल शर्मा द्धारा निर्देशित गदर 2 फिल्म आज 25 अगस्त से तीन दिनों के लिए नई संसद भवन में स्क्रीनिंग की जाएगी। फिल्म की निर्माता कंपनी ज़ी स्टूडियोज ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। गदर 2 ए संसद भवन में दिखाई जाने वाली पहली फिल्म बनकर इतिहास रचने जा रही है।

वहीं, संसद भवन में ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग को लेकर फिल्म मेकर अनिल शर्मा ने कहा, ‘हमें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए संसद से एक मेल मिला है। मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ ​​​​अनिल शर्मा से तीन दिनों तक चलने वाले स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी व्यस्त हूं और मेरे लिए दिल्ली जाना मुश्किल है। लेकिन वो इस बारे में सोच रहे हैं अगर समय मिला तो जरूर जाएंगे।

फिल्म ‘गदर-2’ के कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने के बाद अभिनेता सनी देओल ने दर्शकों को शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि, “आप सभी को धन्यवाद कि आपको ‘गदर 2’ पसंद आई। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। हमने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह आगे भी जारी रहेगा।” उन्होंने आगे कहा, “यह केवल आपकी वजह से संभव हुआ। आप सभी को फिल्म पसंद आई। आप सभी ने तारा सिंह, सकीना और उसके पूरे परिवार को पसंद किया। धन्यवाद।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |