चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, भाजपा की कद्दावर नेत्री को हराकर आए थे सुर्खियों में

ग्वालियर: आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर नेता अपनी जीत करने के लिए चुनावी मैदान में कूद चुके हैं तो दूसरी ओर टिकट के लिए बड़े नेताओं के दरबार में माथा टेकने का सिलसिला भी लगातार जारी है। साथ ही नाराज नेताओं के दलबदल का दौर भी शुरू हो चुका है। लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नेताजी आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो और खबर की IBC24 पुष्टि नहीं करता है

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो विधायक सुरेश राजे का बताया जा रहा है। बता दें कि ये वही सुरेश राजे हैं, जिन्होंने 2020 उपचुनाव में डबरा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी नेत्री इमरती देवी को हराया था। सामने आए इस वीडियो में सुरेश राजे युवक के साथ आपत्तिनजक हालत में नजर आ रहे हैं। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि ये वीडियो काफी पुराना है और चुनावी साल में एक बार फि इसे वायरल किया जा रहा है।

बता दें कि साल 2020 में उपचुनाव से पहले सुरेश राजे ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं, इमरती देवी के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस ने सुरेश राजे को डबरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। सुरेश राजे ने इस चुनाव में इमरती देवी को हरा दिया था। इमरती देवी को हराने के बाद कांग्रेस पार्टी में सुरेश राजे का कद बढ़ गया था। अब देखना होगा कि आपत्तिनजक वीडियो वायरल होने के बाद उनके राजनीतिक करियर पर कितना असर होता है?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |