देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्र हुए घायल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में छात्र संगठन एनएसयूआई ने गुरुवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर हुए इस प्रदर्शन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट की पुलिस से झड़प भी हुई। इसी दौरान पुलिस को वॉटर कैनन का उपयोग करना पड़ा। स्थिति नियंत्रण के लिए लाठी चार्ज भी हुआ जिसमें कई एनएसयूआई कार्यकर्ता व स्टूडेंट्स घायल भी हुए। पुलिस ने 60 से ज्यादा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने डीएवीवी का बड़ा घेराव किया। घेराव को लेकर पुलिस के पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तीन थानों के बल के साथ ही क्यूआरएफ की टीम भी यहां तैनात थी। प्रदर्श

न के मद्देनजर विश्वविद्यालय के गेट पर बेरीकेडिंग की गई थी। अंदर प्रवेश को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प और धक्का मुक्की हुई। स्थिति अनियंत्रित हुई तो पुलिस ने वॉटर कैनन चला दी। इसके बाद लाठीचार्ज भी हुआ। जिसमें एनएसयूआई के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता घायल हुए। बता दें कि एनएसयूआई ने रिजल्ट में गड़बड़ी, परीक्षा शेड्यूल में देरी, रिव्यू रिवेल्यूएशन फॉर्म फीस कम करने, सीयूईटी की लेटलतीफी दूर करने, कर्मचारियों के खाली पद भरने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव किया था।

एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने साथ दव का अधिकारियों को देने के लिए ज्ञापन ही नहीं लेकर आए। इसके बाद अराजक कोई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने 60 से ज्यादा एसबीआई पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल, विकास नंदवाना, रत्नेश रघुवंशी, गोलू चंदेरी, राजवीर लाखा सहित अन्य कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |