कैलाश विजयवर्गीय को होती है राजेन्द्र शुक्ला से जलन? आखिर बीजेपी नेता ने क्यों कहा ऐसा, जानें पूरा माजरा

 रीवा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीते दो दिन पूर्व रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा में अयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में शमिल हुए थे इस दौरान उन्होने कार्यक्रम में मौजुद हजारों कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया था। तथा अपने भाषण के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने अन्य राजनैतिक दलों पर भी जमकर निशाना साधा था। इसी दौरान कैलाश विजय वर्गीय एक ऐसा बयान दे गए जो अब सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आखिर कैलाश विजय वर्गीय ने क्यों कहा की मुझे राजेंद्र शुक्ला से जलन होती है।

बता दें कि दो दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय एक दिवसीय प्रवास पर रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा में अयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे। अयोजित कार्यक्रम में स्थानिय बीजेपी विधायक केपी त्रिपाठी सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित रहें इसी दौरान कैलाश विजय वर्गीय ने अपने भाषण के दौरान एक ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर कर सभी लोग भौचक्के रह गए। कैलाश विजय वर्गीय ने कहा की मुझे राजेंद्र शुक्ला से जलन होती है।

दरअसल राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजय वर्गीय ने अपने भाषण के दौरान रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल के लिए तारीफों के पुल बांध रहें थे उन्होंने कहा की मुझे राजेंद्र शुक्ला से जलन होती है। वह इस लिए क्योंकि इन्दौर शहर मध्यप्रदेश का सबसे खूबसूरत शहर है। इन्दौर को हम बहुत ही मेहनत कर के आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहें है और लगातार विकास भी कर रहे है पर लगता है की जिस प्रकार से राजेंद्र शुक्ला रीवा का विकास कर रहे है और आगे बढ़ा रहे लगता है कहीं इन्दौर को पटखनी देकर मात दे देंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |