मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 लाख 50 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन : मुख्यमंत्री श्री चौहान आज लांच हो रही है योजना मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 22, 2023, 13:49 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक समत्व भवन में वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि आज शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लॉन्च की जा रही है। प्रसन्नता का विषय है कि 8 लाख 50 हजार युवाओं ने योजना में पंजीयन करवाया है। आज लगभग 14 हजार युवाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिसमें युवाओं को कौशल सीखने के लिए किन-किन संस्थानों में जाना है इसका उल्लेख होगा। आज से ही यह योजना गति पकड़ लेगी। यह अपने आप में एक अद्भुत योजना है, जो युवाओं को सीखने के लिए प्रेरित करती है, जिससे उनकी स्थाई नौकरी का महत्व प्रशस्त होगा, साथ ही सीखने की प्रक्रिया के दौरान ही उनकी आजीविका भी चलती रहे, इसकी व्यवस्था भी योजना में है। प्रदेश में युवाओं के लिए आज एक नई पहल की शुरुआत हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |