प्रेस क्लब ने 503 यूनिट रक्तदान करवाकर रचा था इतिहास – शिक्षा मंत्री ने प्रेस क्लब शाजापुर को किया सम्मानित
शाजापुर। शहीद दिवस के मौके पर जिला प्रशासन के रक्तदान अभियान को महादान बनाने और इतिहास रचने वाले प्रेस क्लब शाजापुर को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 23 मार्च शहीद दिवस पर कलेक्टर दिनेश जैन ने जिलेवासियों से रक्तदान अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की थी। इस पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में प्रेस क्लब पदाधिकारियों द्वारा 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य स्वीकार कर शहरवासियों को इस पुनीत सेवा कार्य के लिए जागरूक किया गया था। नतीजन एक ही दिन में प्रेसक्लब के तत्वावधान में जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रिकार्ड 503 यूनिट रक्तदान हुआ था और इसीके साथ रक्तदान के मामले में प्रदेश में शाजापुर जिला भी 3500 से अधिक रक्तदान के साथ प्रथम पायदान पर पहुंच गया था। इस उत्कृष्ट कार्य हेतु सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के शिक्षा विभाग के मंत्री इंदरसिंह परमार द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान सहित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेस क्लब उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सचिव नीलेश वर्मा, सहसचिव पं. गोविंद शर्मा, समन्वयक अजय गोस्वामी, प्रेस क्लब प्रवक्ता मनीष सोनी, प्रचार मंत्री फय्याज खान, अजय शर्मा, पवन चौहान, सुमित भावसार मोहित राठौर, गणेश गवली, साजिद कुरेशी सहित पत्रकार साथी उपस्थित थे।