शाजापुर। शाजापुर शहर में पहले बायपास नहीं था। धीरे-धीरे विकास हुआ और बायपास के साथ-साथ शहर में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। आज शहरवासियों को मनोरमा होटल एण्ड रिसोर्ट्स की सौगात मिली है जिसमें सुविधाएं भी रहेंगी तो लोगों को सहूलियत भी होगी। इस संस्था को ऐसा माध्यम बनाएं कि यह केवल आपके शहर ही नहीं बल्कि देशभर के लिए मिसाल बन जाए।
यह बात कर्नाटक राज्य के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने बुधवार को मनोरमा होटल एण्ड रिसोटर््स का शुभारंभ कर कही। उन्होंने कहा कि इस संस्था को खोलने का उद्देश्य यही हो कि शहरवासियों को ऐसा सुलभ स्थान मुहैया कराएं कि वे यहां आकर राहत महसूस करें। इसमें वे सभी चीजें हो जिसके लिए शहरवासियों को महानगरों का रूख न करना पड़े। उन्होंने संस्था के आयोजकों को बधाई देते हुए इसके लिए शुभकामनाएं दी। स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने दिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष नागर ने किया तथा आभार रामकरण मंडलोई ने माना। इस अवसर पर विशेष अतिथि मोहनलाल चौहान, लक्ष्मण गवली, पवन चौहान, अंकित मंडलोई, पूर्व विधायक अरूण भीमावद,समक्ष चौहान, समर्थ चौहान, विशालराज गवली, विकासराज गवली, डॉ. तरूण गवली सहित बड़ी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इन सुविधाओं का लाभ उठाएंगे शहरवासी
प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि नेशनल हाईवे अथोरिटी आफ इंडिया ने यह एक यह उद्देश्य बनाया कि हाई वे पर लंबी यात्रा के दौरान आने जाने वाले यात्रियों को घर से बाहर एक घर जैसी सुविधा मिले इसलिए इसलिए इस तरह के रिसोर्ट हाईवे पर स्थापित किए जाएं। मनोरमा होटल एण्ड रिसोर्ट इसी की एक शुरुआत है। मनोरमा परिवार इस केम्पस में एक ऐसा माहोल देने जा रहे है जो यात्रा थकान दूर कर दे। वातानुकूलीत कक्ष, भोजन में घर जैसा स्वाद, यात्रा के दौरान जरूरी सामान की खरीद के लिए मार्केट, बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क, झूला, घुड़सवारी के लिऐ घोड़े, स्पोर्टस बाइक, सेल्फी पाईंट के साथ साथ यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए स्थापित करने जा रहे है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जहां दो चिकित्सको की टीम मय एबुलेंस के मौजूद रहेगी। हमारे कदम यही रुकेंगे नही आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही इस केम्पस मे पेट्रोल डीजल पंप, वाहन सर्विसिंग, और स्वीमिंग पुल की सुविधा मनोरमा परिवार की ओर से देने जा रहे है।
राज्यपाल ने किया पौधरोपण
राज्यपाल श्री गेहलोत ने मनोरमा होटल एण्ड रिसोर्ट्स का शुभारंभ करने के बाद हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में ही पारिजात का पौधा भी रोपा। इस दौरान उन्होंने संचालकों सहित नगरवासियों से भी अपील की कि वे बारिश के मौसम में पौधरोपण जरूर करें ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित भविष्य दे सकें।



