सेक्टर अधिकारी मतदान के दिन सजगता एवं सतर्कता के साथ काम करें- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर
—–
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए द्वितीय चरण में 01 जुलाई 2022 को जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया क्षेत्र में मतदान के दौरान सेक्टर अधिकारी सजगता एवं सतर्कता के साथ काम करें। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने आज पंचायत निर्वाचन के लिए बनाए गए सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय महाविद्यालय मो. बड़ोदिया में सेक्टर अधिकारियों की बैठक में कही। इस दौरान प्रेक्षक श्री अरूण कुमार तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्रीमती शैली कनाश, निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, सीईओ जनपद पंचायत श्री एचएल वर्मा, तहसीलदार श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर, गुलाना तहसीलदार श्री राजाराम करजरे भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने सेक्टर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान का दिन अर्थात 01 जुलाई महत्वपूर्ण दिन है। मतदान केन्द्रों पर मतदान के उपरांत मतगणना भी होगी, इसलिये सेक्टर अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करें। अपने साथ रिजर्व दल को लेकर जाएं तथा ऐसे मतदान केन्द्रों जहां भीड़ ज्यादा हो रही हो अथवा मतदान धीमा चल रहा हो या जहां भी आवश्यकता पड़ रही हो, वहां रिजर्व दल के सदस्यों की ड्यूटी लगाएं। कलेक्टर ने बताया कि दुरस्थ केन्द्रों जैसे कि पुलिस थाने पर रिजर्व दल रखा जायेगा, ताकि मतदान केन्द्रों पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में निकटस्थ केन्द्र से अतिरिक्त लोगों को मतदान केन्द्र पर भेजा जा सकेगा। सेक्टर अधिकारी पीठासीन अधिकारियों को मतपत्र लेखा सही-सही तैयार कराने के लिए कहें। मतदान केन्द्रों पर मतगणना से असंतुष्ट होने पर एजेंट से लिखित में कारण सहित आवेदन प्राप्त करने के उपरांत ही पुनर्मतगणना कराने के संबंध में पीठासीन अधिकारियों को बताएं। पीठासीन अधिकारियों को दिये गये मतपत्रों की जाँच पहले करवालें।

पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने कहा कि सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी सूचना देने में देर नहीं करें। जहां भी भीड़ हो रही हो या लोग 100 मीटर के दायरे में आकर भीड़ बढ़ा रहे हों, उन्हें हटाने के लिए तत्काल मोबाईल को सूचित करें। जहां मतदाता ज्यादा हैं, वहां के लिए सेक्टर अधिकारी सक्रियता के साथ त्वरित निर्णय लें। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती कनाश ने मतदान की आवश्यक तैयारियों के संबंध में अवगत कराया।
#MPLocalElections
#shajapurlocalelections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |