संभागीय अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ पत्रकार श्री नाहर का किया स्वागत

शाजापुर। एम.पी.वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा द्वारा जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील नाहर को पत्रकार संघ की उज्जैन संभाग के समस्त जिला इकाइयों का पुन: संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री नाहर स्वच्छ छवि के साथ विगत 48 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सेवा प्रदान करते हुए प्रदेश स्तरीय पत्रकार संगठनों के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं।
श्री नाहर की नियुक्ति पर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन व शाजापुर प्रेसक्लब के समस्त पदाधिकारियों तथा पत्रकार साथियों द्वारा प्रेसक्लब कार्यालय पर श्री नाहर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत – सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष व प्रेसक्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सचिव निलेश वर्मा, सहसचिव गोविंद शर्मा, प्रवक्ता मनीष सोनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र भावसार, प्रचार मंत्री फय्याज खान, संरक्षक मनोज नारेलिया, राजेश नागर, अजय गोस्वामी, पवन चौहान, शफीक खान, अजय शर्मा, वाहिद खान, साजिद कुर्रेशी, सरदार विक्रमसिंह, गणेश गवली, विनोद जोशी, मोहित राठौर तथा मनीष नागर सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
0000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |