Shajapur स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी के लिए बैठक संपन्न

शाजापुर
—
15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि ध्वज संहिता का पालन करें और ध्वजारोहण के पश्चात शाम को सूर्यास्त के पूर्व ध्वज के अवरोहण के लिए कर्मचारी की पहले से ड्यूटी लगाएं। सभी कार्यालय प्रमुख प्रात: 8.00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कर अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ मुख्य समारोह में सम्मिलित हों। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को 14 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 की रात्रि तक शासकीय कार्यालयों के भवनों पर रोशनी करने के लिए भी कहा।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही समारोह के आयोजन के लिए कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे हैं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, होमगार्ड कमांडेन्ट श्री विक्रमसिंह मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#IndependenceDay #meeting #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |