महाकाल सवारी के दौरान धर्म विशेष के लोगों द्वारा भक्तों पर थूकने के मामले में पुलिस ने टँकी चोक पर आरोपियों के मकान पर चलाया बुलडोजर,

उज्जैन में 2 दिन पहले सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई थी। सवारी जब गोपाल मंदिर के पास टंकी चौक पहुंची तो यहां घर में छत पर गैलरी में खड़े धर्म विशेष के 3 लोगों द्वारा भक्तों के ऊपर थूकना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद मामले में थाना खाराकुआ पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी को केंद्रीय भैरवगढ़ जेल भेज दिया गया तो वही दो नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

मामले में बुधवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जिस घर की छत से आरोपियों ने भक्तों के ऊपर थूका था उस पर बुलडोजर चलाया गया। बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन का अमला पहुंचा यहां मुनादी की गई और ढोल भी बजाए गए। ढोल की आवाज सुन क्षेत्रवासियों को लगा कि कोई जुलूस जलसा निकल रहा है। परंतु मौके पर पहुंचकर देखा तो पता चला कि पुलिस कार्रवाई हो रही है। यहां एडिशनल एसपी सीएसपी थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |