सभी विभागों के अधिकारी योजनाओं में प्राप्त लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री जैन

Shajapur
—–
समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
—
सभी विभागों के अधिकारी विभागीय योजनाओं के लिए प्राप्त लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा एवं विभागीय समन्वय बैठक में दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति होना चाहिये। विभागीय योजनाओं से लाभांवित होने से कोई भी पात्र हितग्राही छूटना नहीं चाहिये। कुपोषित बच्चों के संबंध में कलेक्‍टर ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि वे ग्रामीण स्तर तक कुपोषित बच्चों की मॉनिटरिंग करें। बच्चों में हृदय रोग की पहचान कर उनका उपचार कराएं। कलेक्टर ने बताया कि इन्दौर की सत्यसाई संस्था द्वारा बाल हृदय रोगियों का नि:शुल्क उपचार एवं शल्य क्रिया की जाती है। अत: सीएमएचओ बाल हृदय रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार के लिए भेजें। कलेक्टर ने प्राकृतिक कृषि के लिए प्रत्येक पटवारी को अपने हल्के के 5-5 किसानों को प्रोत्साहित करने तथा असंगठित क्षेत्र के 50-50 श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन कराने के निर्देश दिये। वर्षा ऋतु को देखते हुए जनपद पंचायत सीईओ, ग्राम पंचायत सचिवों से गांव के आसपास के गड्ढे जिनमें पानी भर जाता है, को बंद करवाएं। लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायत बनाने के संबंध में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही सभी लाड़ली लक्ष्मियों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि वे शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए अनिवार्य रूप से जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाएं। निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को निर्देश दिये कि इस काम के लिए एक व्यक्ति पाबंद करें। साथ ही जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र को निर्देश दिये कि पता लगाए कि कितने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में शाला में प्रवेश नहीं हुआ है। इस अवसर पर मूंग वितरण, आयुष्मान कार्ड, देवअरण्य योजना, जलाभिषेक अभियान, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की समीक्षा भी की गई।
———–
पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर अधिकारियों को कलेक्टर ने बधाई दी
———–
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने निर्वाचन कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन के अन्य चरण भी सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर पाई गई त्रुटियों को अगले चरण में सुधारें। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। ग्रामीणों को विशेष रूप से मत पत्रों के रंगों के बारे में बताएं।
——–
जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करें
———
कलेक्टर श्री जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग से संबंधित जर्जर भवन हो तो उन्हें निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर डिस्मेंटल कराएं। जर्जर भवनों के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने उपसंचालक पशु चिकित्सा को निर्देश दिये कि वे सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को हटाकर उन्हें टाण्डाबोर्डी की गौशाला में भिजवाएं। पीआईयू के लाहौरी एवं निपानिया डाबी में स्कूल भवन निर्माण के अधूरे कार्य के संबंध में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रपोजल बनाने के निर्देश दिये।
#TL

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |