कलेक्टर श्री कन्याल ने गुलाना पहुंचकर मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
शाजापुर, 13 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज गुलाना पहुंचकर मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री जी द्वारा 17 जुलाई 2023 को गुलाना तहसील में नवनिर्मित प्रदेश के प्रथम सीएम राइज विद्यालय का लोकार्पण होना है, इसे देखते हुए कलेक्टर ने विद्यालय में निर्मित विभिन्न कक्षाओं, लाइब्रेरी, संगीत, डांस, प्रयोगशाला, विद्यालय परिसर, सभा स्थल आदि का भ्रमण कर किया। इस दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने गुलाना में अधिकारियों की बैठक लेकर सभा स्थल, हेलीपेड, पार्किंग व्यवस्था एवं संबंधित अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की विभागवार समीक्षा कर तैयारियों के सम्बंध में आवश्यक निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित दो अधिकारियों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, डीपीसी श्री राजेंद्र शिप्रे, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारी, एनजीओ के अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।