शाजापुर। स्कूली बच्चों के बीच हुए विवाद में एक स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे को चाकू मारकर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महूपुरा निवासी अजय पिता भूपेंद्र उम्र 14 वर्ष महुपुरा स्थित शासकीय डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के कक्षा आठवीं में अध्ययन करता है। बुधवार सुबह स्कूल परिसर में ही उसका स्कूली बच्चे से विवाद हो गया जिसमें उक्त आरोपी बच्चे ने अजय पर चाकू से वार कर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि चाकूबाजी करने वाले बच्चे की पहचान हो गई है और जल्द ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :