ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल: मोहन बड़ोदिया के फावका में पड़ा मिला वायुमंडलीय अनुसंधान का यंत्र बम की सूचना पर पहुंची पुलिस, देखा तो निकला हार्मलेस
जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब ग्राम फावका में बम मिलने की सूचना पुलिस को मिली। तत्काल पुलिस पहुंची और देखा तो यहां पर एक यंत्र पड़ा हुआ था। जब उक्तको ठीक से देखा तो पता लगा वो वायुमंडलीय अनुसंधान केंद्र द्वारा छोड़ा गया हार्मलेस हैं जो यहां गिर गया। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। साथ ही केंद्र से संपर्क करके इसकी जानकारी भी दी। उक्त हार्मलेस को मोहन बड़ोदिया पुलिस थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार सुबह 8.30 बजे फावका में आसमान से एक यंत्र गिरने की जानकारी ग्रामीणों को लगी। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक यंत्र पड़ा हुआ है जिसमें छोटी लाइट ब्लिंक कर रही है। ऐसे में लोग घबरा गए। तभी किसी ने कह दिया कि ये तो बम है। इस पर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना मोहन बड़ोदिया पुलिस को दी गई। बम मिलने की सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भरतसिंह किरार मय पुलिस बल के फावका पहुंचे। यहां पर उन्होंने देखा तो यंत्र पड़ा था। जब यंत्र को ठीक से देखा तो इस पर वायुमंडलीय अनुसंधान परीक्षण मध्य भारत लिखा हुआ था। साथ ही यंत्र पर नंबर भी लिखे हुए थे। पुलिस ने जब उक्त नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया मौसम की जानकारी के लिए उक्त यंत्र हार्मलेस को छोड़ा गया था। जो बलून के बस्ट होने से जमीन पर गिर गया होगा। इसके चलते उक्त हार्मलेस को संभालकर रखने के लिए कहा गया। ग्रामीणों को भी उक्त यंत्र हार्मलेस होने की जानकारी मिली तो सभी ने राहत की सांस ली।
—+-
फावका में आसमान से कुछ यंत्र गिरने की सूचना मिली थी। लोग इसे बम कहने लगे। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता लगा वायुमंडलीय अनुसंधान के लिए छोड़ा गया हार्मलेस है। जो संभवत: बलून बस्ट होने से गिर गया। अनुसंधान केंद्र को सूचित कर दिया है। वे इसे आकर ले जाएंगे।