मक्सी थाने के नैनावद में बैंक शाखा के बाहर धरने पर बैठे करणी सैनिक, मामला गोल्ड लोन धोखाधड़ी का

शाजापुर. मक्सी थाना क्षेत्र के नैनावद में गोल्ड लोन के नाम पर 4 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले मामले में मंगलवार को करणी सेना परिवार ने बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं व गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने बैंक के बाहर दो घंटे से ज्यादा समय तक धरना दिया। इस दौरान बैंक बंद रही और स्टाफ अंदर मौजूद रहा।
करणी सेना की मांग थी धोखाधड़ी करने वाले बैंक अधिकारी, कर्मचारी और वैल्यूअर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करे व शिकार लोगों को क्लीन चिट दे। धरना प्रदर्शन की जानकारी लगने पर शाजापुर एसडीओपी दीपा डोडवे, मक्सी थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान मौजूद थे।

डोडवे ने धरना दे रहे लोगों को समझाइश दी और कहा मामले की जांच ईओडब्ल्यू उज्जैन कर रहा है। जांच पश्चात ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव अजीतसिंह डोडिया ने बताया बैंक ऑफ इंडिया शाखा नैनावद के स्टाफ ने मिलकर 40-50 किसानों के साथ गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी की हैं। नकली सोना रखकर इनके नाम से लोन लिया गया। मामले में मक्सी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा लोन के सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर राशि जमा कराने को कहा, जिसके चलते सेना परिवार और धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।

इसके बाद करणी सेना परिवार द्वारा एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बैंक स्टाफ के खिलाफ नामजद शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

इस तरह की थी धोखाधड़ी-लोन देने के मामले में बैंक प्रबंधन व वैल्यूअर की भूमिका सामने आई थी। बैंक प्रबंधन और वैल्यूअर ने ग्राहकों से हस्ताक्षर करा लिए। उनसे एक वाउचर ले लिया गया। ऐसे 40 से ज्यादा ग्राहकों के नाम से नकली सोना रखकर 4 करोड़ से ज्यादा की रकम निकाल ली गई।

गोल्ड लोन खत्म नहीं हुआ और बहाने बनाए जाने लगे तो ग्राहकों ने जिम्मेदार अधिकारियों, कलेक्टर, एसपी और पुलिस को शिकायत की थी। शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैंक का एक कर्मचारी और वैल्यूअर गायब हो गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |