कायाकल्प अवार्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी को जिले में प्रथम स्थान एवं जिला चिकित्सालय शाजापुर तथा 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त
शाजापुर
—-
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा 10 जुलाई 2023 को वर्ष 2022-23 में कायाकल्प अवार्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए विभिन्न श्रेणियों में कायाकल्प पुरस्कारों की औपचारिक घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी को जिले में प्रथम स्थान एवं जिला चिकित्सालय शाजापुर तथा 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनियाकलां, अवंतिपुर बड़ोदिया, तिलावद मैना को कायाकल्प का सांत्वना अवार्ड प्राप्त हुआ है।

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. निदारिया द्वारा बताया गया कि केन्द्र एवं राज्य दल द्वारा आठ थेमेटिक एरिया जिसके अंतर्गत हास्पीटल अपकीप, साफ-सफाई एवं स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट सपोर्ट सर्विसेज, इन्फेक्शनर कन्ट्रोल, हायजीन प्रमोशन, हास्पीटल परिसर का बाहरी क्षेत्र, इकोफ्रेंडली आदि का मुल्यांकन किया गया। कायाकल्प योजना से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आनेवाले हितग्राहियों को स्वच्छ एवं संक्रमण मुक्त वातावरण प्रदान करने तथा उच्च स्तर की मापदंड के अनुरूप साफ-सफाई, मरीजों को संक्रमण से मृत्यु, हास्पीटल से होने वाले संक्रमण में कमी आई है। संक्रमण दर में कमी आने से मरीजों में एन्टीबायोटिक का उपयोग भी कम हुआ है। इससे उनके संतुष्टी दर में भी सुधार हुआ है। बेहतर सुविधा के कारण मरीजों का विश्वास शासकीय चिकित्सालयों के प्रति बड़ा है, जिससे संस्था में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बड़ा है। हम अपनी संस्थाओं में आने वाले हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्वक सुविधायें प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली संस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी को 2 लाख, जिला चिकित्सालय को 3 लाख एवं 3 प्राथमिक स्वास्थ्य अरनियाकलां, अवंतिपुर बड़ोदिया व तिलावद मैना को 50-50 हजार रूपये की राशि पुरूस्कार के रूप में राज्य स्तर से प्रदान की जायेगी
जिले की अवार्ड प्राप्त करने वाली संस्थाओं को कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजु निदारिया द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी है एवं सभी के प्रयासों की सराहना की है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
#health #JansamparkMP #jansamparkshajapur #MP