शाजापुर कलेक्टर ने दो बच्चों के पाठ्य सामग्री और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 8000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज जनसुनवाई में आयी शाजापुर की बजरंग कॉलोनी निवासी निकिता टेलर को उसके भाई-बहन की पाठ्य सामग्री एवं यूनिफॉर्म क्रय करने के लिए 8000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

आज संपन्न हुई जनसुनवाई में निकिता ने आवेदन देकर कलेक्टर को बताया कि उसके दोनों भाई-बहन शाजापुर के प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांचवीं एवं कक्षा आठवी में पढ़तें हैं। इसके लिए वह प्रति वर्ष पुराना कोर्स खरीदकर उन्हें देती थी, किन्तु इस वर्ष विद्यालयों का पाठ्यक्रम और यूनिफॉर्म बदल जाने के कारण उसके पास पाठ्य समग्री खरीदने के लिए रुपए नहीं हैं, इसके लिए उसे आर्थिक सहायता दी जाए।

कलेक्टर श्री कन्याल ने निकिता की परेशानी को समझते हुए 8000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक बनाकर दिया, जिसे समाज सेविका श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय एवं श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा निकिता को प्रदान किया गया।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#School #education #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |