पहले केक काटा, फिर डांट लगाते हुए कुत्तों को खिलाया, धोनी ने शेयर किया प्यारा वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन जब उनकी कोई वीडियो या तस्वीर वायरल होती है तो वह सबका दिल जीत लेती है। धोनी ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया था। इस दाैरान उन्हें चारों तरफ से खूब बधाइयां मिलीं। वहीं धोनी अपने प्यारे कुत्तों के साथ जन्मदिन मनाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

पहले केक काटा, फिर खिलाया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी 4 कुत्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने पहले केक काटा फिर सभी को प्यार से केक खिलाते दिखे। मजेदार बात यह रही कि कुत्ते भी बड़ी खुशी के साथ झूमते हुए इस पल का आनंद ले रहे थे। साथ ही धोनी बीच-बीच में उनको डांट भी रहे थे। ऐसा नहीं रहा कि धोनी ने सिर्फ कुत्तों के लिए ही वो केक काटा, बल्कि वह खुद भी खाते नजर आए जो उनकी सादगी वो बयां करता है।

151 दिन बाद शेयर की पोस्ट

बता दें कि धोनी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने 151 दिन बाद कोई पोस्ट शेयर की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में सबको शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ”आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |     आतंकीयों के जनाजे को कंधा देने वाली पाकिस्तान सरकार और सेना को दुनिया ने देखा – रामेश्वर शर्मा     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा पाकिस्तान से पंगा नहीं लो..     |     पंजाब से लेकर राजस्थान तक रेड अलर्ट, सेना ने पाक की हर कोशिश को किया नाकाम     |     मुजफ्फरनगर में मुस्लिम शख्स बोला- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, वायरल वीडियो पर बवाल, पुलिस ने क्या की कार्रवाई?     |     भारत-पाक तनाव… कश्मीर-चंडीगढ़ जाने से कतरा रहे लोग, लखनऊ से 1882 टिकट हुए रद्द     |     MP में दो भीषण सड़क हादसे … खाई में गिरी बस और दो बाइकों की टक्कर, 8 की मौत     |     सोरेन सरकार ने बदला डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम… फैसले पर विपक्ष ने साधा निशाना     |     ‘मेरा सिंदूर देश के नाम…’ शादी के 2 दिन बाद सरहद पर पहुंचा जवान, नम आंखों से दुल्हन ने कह दी बड़ी बात     |