म्यांमा के गांव पर हमले में 15 लोगों की मौत, सेना का लोकतंत्र समर्थक लड़ाकों पर हमले का आरोप

म्यांमा की सेना नियंत्रित सरकार ने लोकतंत्र समर्थक पीपल्स डिफेंस फोर्सेज के लड़ाकों पर अशांत मध्य क्षेत्र में मोर्टार से हमला कर 15 नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि गुरिल्ला समूह ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। म्यामां के सरकारी अखबार म्यामां ऐलिन में बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तथाकथित पीपल्स डिफेंस फोर्सेज (पीडीएफ) ने बुधवार सुबह चार बजे सागेंग क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में नगवे ट्विन गांव पर मोर्टार हमला किया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और तीन भिक्षुओं सहित सात अन्य घायल हो गए।

एक फरवरी 2021 को लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित ‘आंग सान सू की’ से सेना द्वारा सत्ता छीनने के बाद देश भर में पीडीएफ समूह एक संगठन के रूप में उभरा। एनयूजी ने हमले पर टिप्पणी के अनुरोध का शुक्रवार को तुरंत जवाब नहीं दिया। सेना द्वारा सत्ता हथियाए जाने के बाद से म्यामां में सैन्य शासन का शांतिपूर्ण विरोध देश के कई हिस्सों में सशस्त्र प्रतिरोध में बदल गया है और पीडीएफ समूहों ने खुद को कई सशस्त्र जातीय अल्पसंख्यक समूहों के साथ जोड़ लिया है जो दशकों से देश में अधिक स्वायत्तता की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उसके जवाब में, सेना ने ग्रामीण इलाकों में आतंकवाद विरोधी बर्बर अभियान चलाया, जिसमें गांवों को जलाना और हजारों लोगों को उनके घरों से खदेड़ना शामिल है। म्यांमा का ऐतिहासिक गढ़ सेगांग सत्तारूढ़ सेना के सशस्त्र प्रतिरोध का गढ़ है लेकिन नगवे ट्विन ऐसे कुछ एक गांवों में से एक है जिसे सरकार समर्थक के रूप में देखा जाता है जहां ग्रामीण सेना के आतंकवाद विरोधी अभियान में मदद कर रहे थे।

सेना की ओर से बदले की कार्रवाई के डर से नाम न छापने की शर्त पर एक लड़ाके ने कहा कि मारे गए सभी 15 लोग सेना समर्थक मिलिशिया के सदस्य थे। हमले में शामिल एक अन्य पीडीएफ समूह (पीपुल्स सर्वेंट रिवोल्यूशन-वेटलेट) ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि सेना और उससे संबद्ध मिलिशिया के 19 सदस्य मारे गए और 20 अन्य घायल हैं। हालांकि, हमले में अपने 14 वर्षीय भाई को खोने वाले एक व्यक्ति ने एपी को बताया कि बौद्ध मठ के परिसर में शरण लिए हुए 11 ग्रामीण मारे गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |