विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

शाजापुर
—-
अधीक्षण यंत्री सुनील पटेल ने अति वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में बिजली की व्यवस्था सूचारू रूप से बनाये रखने के लिये लालघाटी परिसर शाजापुर में एनडीसीसी को कंट्रोल रूम बनाया है, जिसका दूरभाष नंबर 07364-299089 है एवं नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री अंशुल तोमर को नियुक्त किया गया है।

अधीक्षण यंत्री श्री पटेल ने बताया कि बारिश के चलते बिजली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अत्यंत सजग है। विद्युत व्यवस्था की मॉनीटरिंग वृत्त स्तर पर की जा रही है एवं बाधित विद्युत लाईनों का सुधार कार्य कराकर उन्हें तत्काल चालु कराया जा रहा हैं।

अति वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री पटेल द्वारा शहर वासियो से अपील की गई है, कि भारी बारिश, आंधी तथा तूफान के दौरान विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर शांति बनाये रखे एवं अति वर्षा एवं बाढ़ के दौरान ट्रांसफार्मरो का पानी मे डूबना, 11 केव्ही लाईन का तार टूटकर गिरना या अन्य कारण से लाईट बाधित होने पर उपभोक्ता कंपनी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1912 व नोडल अधिकारी एवं एनडीसीसी कंट्रोल रूम शाजापुर पर तत्काल बता सकते हैं, जिससे लाईनो को कम से कम समय मे ठीक किया जा सके। साथ ही आम जनों से अनुरोध किया गया है कि वे लाईनो एवं ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाकर रखें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सकें।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |