Copywriter की पोस्ट से बॉलीवुड के दमदार एक्टर तक ऐसा रहा रणवीर सिंह का सफर

मुंबई : बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो कि या तो अच्छे डांसर हैं या फिर अच्छे एक्टर हैं लेकिन इंडस्ट्री में एक ऐसे एक्टर हैं जो सब कुछ का मिला कर पूरा पैकेज हैं। आप बिल्कुल सही समझे हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के शानदार एक्टर रणवीर सिंह की, जिनकी एनर्जी को मैच कर पाना बहुत मुश्किल है। रणवीर के डांस, एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। एक्टर ने रैपिंग में भी हाथ अजमाया था जिसमें उन्हें सफलता भी मिली थी। रणवीर सिंह पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों को हासिल कर चुके हैं। रणवीर सिंह सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं और 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल हैं। एक्टर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रणवीर सिंह का जन्म 06 जुलाई 1985 को हुआ था। एक्टर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रणवीर की इस फिल्म में आलिया भट्ट भी है। इनकी इस फिल्म का ट्रेलर कल आउट हुआ है जिसकी आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी तारीफ कर रहे हैं। आज भले ही रणवीर सिंह की गिनती एक बेहतरीन कलाकार में होती हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले रणवीर एक Advertisement कंपनी में एक Copywriter के रूप में काम करते थे।

रणवीर सिंह का नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं जिसको एक्टर ने फिल्मों में आने से पहले छोटा कर दिया क्योंकि अभिनेता का ऐसा मानना था कि रणवीर सिंह भवनानी बहुत बड़ा नाम है और इंडस्ट्री में छोटे नाम ही सही होते हैं। इसलिए इन्होंने भवनानी हटा दिया। रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। बताया जाता हैं कि जब एक्टर को यह फिल्म आदित्य चोपड़ा ने ऑफर की थी तब रणवीर सिंह कोने में बैठकर काफी रोए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बीवी ने इंस्टाग्राम पर ढूंढी पति के लिए गर्लफ्रेंड, शादी भी हुई फिर किया ऐसा हश्र, क्रिमिनल कपल का मकसद जान पुलिस भी रह गई दंग     |     तिरंगा फहराकर या तिरंगे में लपेटकर… ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया की बहन को याद आए विक्रम बत्रा     |     शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने किया हमला, फिर पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा     |     हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 17 लोगों की मौत; कई घायल     |     US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |