कलेक्टर एसपी ने किया जिले के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने आज त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण 25 जून 2022 को शाजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार गुलाना श्री राजाराम करजरे, जनपद पंचायत सीईओ शाजापुर श्री बीएल पंवार भी उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम सांपखेड़ा के मतदान केन्द्र क्रमांक 102 एवं 103, आला उमरोद के मतदान केन्द्र क्रमांक 115, 116 एवं 117, लाहौरी के 120, 121 एवं 122, देवलाबिहार के 128, 129, 130 एवं 131 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिये कि वे प्रकाश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पेट्रोमैक्स का इंतजाम करें। साथ ही मतदान दलों के लिए भी व्यवस्थाएं बनाएं। आलाउमरोद में मतदान केन्द्र के सामने बने ट्रांसफार्मर के चारों ओर कनात लगाने के निर्देश दिये। साथ ही ग्राम लाहौरी के स्कूल परिसर में विद्युत पोल की मरम्मत कराने के निर्देश विद्युत विभाग को दिये। इसी तरह कलेक्टर श्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने बोलाई, पनवाड़ी, किलोदा, गुलाना, सलसलाई, सुनेरा के भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे मतदान अवश्य करें।



#MPLocalElections
#shajapurlocalelections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —- ➡️ प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह     |     SC के आदेश पर गठित हुई SIT… प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह करेंगे मंत्री विजय शाह केस की जांच, जानिए इनके बारे में     |     मध्य प्रदेश में एक जून से लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 87 फीसदी पूरा हो चुका eKYC का काम     |     घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार     |     इंदौर के सराफा बाजार पहुंचे सीएम मोहन, मंत्रिमंडल के साथ उठाया चटपटे व्यंजनों का लुत्फ     |     मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |    

preload imagepreload image