युवक कांग्रेस ने लांच किया समृद्धि कार्ड – प्रदेशाध्यक्ष की पांच गारंटी को लेकर घर-घर पहुंचेंगे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता
शाजापुर। विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक तेजस्वी मांजरेकर ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पांच गारंटी वाले समृद्धि कार्ड को भी लांच किया, जिसे लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शाजापुर विधानसभा के हर घर पहुंचेंगे।
मंगलवार को श्री मांजरेकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता हमारी ओर आस लगाए देख रही है कि हम सत्ता में आएं और उन्हें राहत दिलाएं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने सत्ता में आते ही अपने वादे पूरे किए थे और किसानों का कर्ज माफ किया था। इस बार भी उन्होंने पांच गारंटी दी है जिसमें 500 में गैस सिलेंडर, 1500 रू. प्रतिमाह हर महिला को, पुरानी पेंशन लागू करना, 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट पर हाफ बिजली का बिल और किसानों का कर्ज माफ। जो कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार के नेतृत्व में युवक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से शाजापुर विधानसभा के हर घर जाकर लोगों से संपर्क कर इसकी जानकारी देंगे ताकि हम सत्ता में आकर बीजेपी की प्रताड़ना से हमारे विधानसभावासियों को मुक्त कर एक सुशासन स्थापित करें। इस अवसर पर युकां जिला उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह बोरसाली, जिला महासचिव इरशाद नागोरी, योगेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सरलेश चतुर्वेदी, बबलू मालवीय, सुभाष चंदेल, विशेष नागर, गजेंद्रंिसह राजपूत, जीवनसिंह तोमर, इरशाद पिपलिया, नावेद खान, विवके पोलार्ड, महेश शर्मा, मो. न्याज पेंटर, जमलुद्दीन ठेकेदार, शैलेंद्र अहिरवार, शब्बीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

इस बार कांग्रेस की सरकार
श्री मांजरेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनमाने टैक्स और लोगों पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। जिसके चलते 2018 में भी जनता ने भाजपा को नकार दिया था लेकिन उन्होंने षड्यंत्र रचकर सत्ता में वापसी की थी। तो इस बार भी जनता का पूरा समर्थन हमारे साथ है। बस हमें ईमानदारी से कमलनाथ जी का संदेश और उनकी पांच गारंटी हर घर पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।