एकता ग्रुप ने किया हाजियों का स्वागत*

*
शाजापुर। शहर से मक्का मदीने के दीदार एवं हज के लिए हाजियों का पहला जत्था रवाना हुआ। जिले से इस बार 72 लोगों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है।
बुधवार को बस-स्टैंड खडखड़िया मस्जिद पर एकता ग्रुप द्वारा यात्रा पर जाने वाले हाजियों को फूलमाला पहनाकर रवाना किया। ग्रुप सदस्यों ने हाजियों को हज के सफर पर जाने की मुबारकबाद देते हुए ईश्वर से उनके सफर को कुबूल करने और उनके स्वस्थ लाभ की दुआ की। साथ ही उपस्थित लोगों ने पवित्र यात्रा पर जा रहे हाजियों को गले लगाकर बधाइयां दी। हाजियों ने बताया की उन्हें हज करने की तमन्ना थी, जो आज पूरी हो गई है। इस तमन्ना के आगे अब कोई ख्वाहिश बाकी नहीं रही। हज का सफर उनकी जिंदगी में एक नई ऊर्जा लेकर आया है। हज यात्रा को वे कभी नहीं भूल पाएंगे। मक्का मदीना शरीफ पहुंचकर मुल्क-ए-हिंदुस्तान और सभी मिलने-जुलने वालों की खुशहाली की दुआ करेंगे। इस अवसर पर एकता ग्रुप अध्यक्ष सैय्यद वकार अली ने कहा कि जो आदमी अल्लाह की रजा के लिए हज करता है तो वह गुनाहों से ऐसा पाक व साफ हो जाता है जैसे आज ही पैदा हुआ है। हमारी सभी इबादतें अल्लाह की रजा के लिए होनी चाहिए। इबादत में दिखावा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हाजियों का मर्तबा अल्लाह के यहां बहुत बड़ा है। अल्लाह ने जिसे इतना माल दिया है कि वे हज का खर्चा उठा सके तो उसे हज जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर दाऊद सेठ, हाजी मसीद, शेख शाकिर बुशरा, मोहसिन मिर्ज़ा, इकबाल खान, भय्यू अंकल, शराफत शिशगर, राजा अली, मो. हनीफ, चाॅद वारसी, राजू रंगरेज आदि उपस्थित थे।
0000000000000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |