भाजपा की टिफिन पार्टी में प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष घर से टिफिन लेकर हुए शामिल मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन, पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने किया एक साथ भोजन

शाजापुर। रविवार को शहर के मुरादपुरा हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा की टिफिन पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक सहित प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचे और एक साथ भोजन किया। सभी ने भोजन को आपस में मिल बांटकर खाया और पार्टी की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 9 सालो पर चर्चा की।
टिफिन बैठक में आए प्रभारी मंत्री श्री यादव कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ना ही टिफिन बैठक का उद्देश्य है। टिफिन बैठक का अर्थ सिर्फ टिफिन खाना ही नहीं है। इस बैठक के माध्यम से इस तरह की अनौपचारिक बैठकें करते रहना है। टिफिन बैठक में हमको अपने टिफिन का खाना दूसरे को खिलाना है इससे हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर भी कार्य करना है। उन्होंने कहा की सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ेगा। ईमानदारी से काम और संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करने की बात कही। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जो विकास कार्य मोदी सरकार में हुए हैं वे कभी नहीं हुए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा की मोदी सरकार के 9 साल के विकास कार्यों को लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंचना है। हमे 2023 में विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहराना है। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी एवं अभियान के जिला सहसंयोजक विजय जोशी ने किया एवं आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबाराम कराड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, पूर्व विधायक पुरषोत्तम चंद्रवशी, पूर्व सीसीबी चेयरमैन शिवनारायण पाटीदार, जिला महामंत्री विजय सिंह बैंस, दिनेश शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवशी, गोपाल राजपूत, विपुल कसेरा, किरण ठाकुर, अशोक कवीश्वर, आशुतोष श्रीवास्तव, श्याम टेलर, केतल पटेल, श्रद्धा नागर, मधु दवे, प्रमिला मुहाड़कर, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, राधेश्याम गुर्जर, मोहनसिंह जादौन, रमेश चमन, कैलाश भिलाला, रामचंद्र भावसार, बाबूलाल कलमोदिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?     |     बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम     |     Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती     |     Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां     |     नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?     |     बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार     |     Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश     |     Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह     |     Eid 2026 Fashion: सारा अर्जुन के ‘यलीना’ लुक से लें ईद के लिए इंस्पिरेशन, कजरारी आंखें और कश्मीरी झुमकों के साथ मचाएं धूम     |     बदरी-केदार में ‘विशेष पूजा’ अब महंगी! श्रीमद भागवत कथा के लिए देने होंगे 1 लाख, महाभोग का भी बढ़ा रेट; देखें 2026 की नई रेट लिस्ट     |