शाजापुर, 02 जुलाई 2023/ जिले में गत दिवस से आज प्रात: 8.00 बजे तक कुल 41 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत दिवस से आज तक सर्वाधिक वर्षा तहसील गुलाना में 62 मि.मी. हुई है। इसी तरह मो. बड़ोदिया में 52 मि.मी., शाजापुर में 46 मि.मी., शुजालपुर में 35 मिमी एवं कालापीपल में 10 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
इस प्रकार 01 जून 2023 से अब तक शाजापुर में 146 मि.मी., मो.बड़ोदिया में 294 मि.मी., शुजालपुर में 178 मि.मी., कालापीपल में 116 मि.मी. एवं गुलाना में 163 मि.मी. इस प्रकार कुल 179.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई है। जबकि जिले की सामान्य वर्षा 990.1 मि.मी. है।