शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग शाजापुर द्वारा विगत 26 जून 2023 को संयुक्त दबिस कर ग्राम पंपापुर कंजर डेरा में तलाशी के दौरान अज्ञात आरोपी के आधिपत्य से 55 पेटी देशी विदेशी मदिरा एवं लगभग 1000 लीटर गुड़ लाहन जप्त की गई। आबकारी विभाग द्वारा जप्त कर अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये तथा 01 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। उक्त समस्त कार्यवाही में आबकारी विभाग शाजापुर से श्री अशोककुमार खत्री सहायक जिला आबकारी अधिकारी, रमेश पन्द्रे थाना सुंदरसी प्रभारी श्री आरएस परमार, थाना प्रभारी बेरछा श्री इनिमटोप्पो, थाना प्रभारी अकोदिया श्री देवेन्द्र सिंह सेंगर, सलसलाई थाना प्रभारी श्री व्हीएस देवड़ा, गुलाना चौकी प्रभारी श्री भंवरसिंह एवं पुलिस थाना बल, आबकारी उप निरीक्षक श्री सुरेश पटेल, श्रीमती मीनाक्षी बोरदिया आबकारी आरक्षक श्री दिनेश कौशिक, श्री लाखन सिंह सिसोदिया एवं सैनिक कैलाश पांचाल,श्री शैलेष कौशिक का विशेष योगदान रहा।
इसी तरह आज 28 जून 2023 की गई कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के नेतृत्व में वृत्त शुजालपुर अंतर्गत सुभाषनगर कंजर डेरे में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान विभिन्न स्थलों से 14500 किग्रा लाहन एवं 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई, जिस पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 06 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कालापीपल श्री रवि भंडारी, आबकारी उप निरीक्षक श्री सुरेश पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, उपनिरीक्षक श्री तेजप्रकाश बोहरे, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया एवं कालापीपल थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP