—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के आदेशानुसार जिले में दवाओं के विक्रय में सतत निगरानी एवं प्रतिबंधित दवा के विक्रय के रोकथाम के लिए खाद्य एवं औषधी प्रशासन औषधि निरीक्षक श्री प्रदीप अहिरवार द्वारा शहर में मेडीकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।
औषधि निरीक्षक श्री अहिरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान दवाओं के विक्रय अनियमितता, लायसेंस के तहत औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 का उल्लंघन करने पर मैसर्स नेशनल मेडीकल स्टोर मगरिया चौराहा तहसील शाजापुर का लायसेंस पांच दिवस के लिये निलंबित एवं मैसर्स बालाजी मेडीकल स्टोर शाजापुर एवं मैसर्स अनाबिया मेडीकल स्टोर तहसील एवं जिला शाजापुर का लायसेंस निरस्त किया गया। इस दौरान 27 जून 2023 को मेसर्स शिवशक्ति मेडीकल एजेन्सी वार्ड नं. 11, पीप्ली गली, चौक बाजार, तहसील शाजापुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं शंका के आधार पर 5 दवाओं जिसमें कफ सीरप सीप्रो पेप प्लस सीरप 200 एमएल, कीमोपेन प्लस सस्पेंसन 170 एमएल, फेन्सीडिल डी एक्स सीरप 100 एमएल, कफडोक्स सीरप 100 एमएल, पेन्टोहिल टेब्लेटस के नमूने जॉंच हेतु लिये गये, जिसको परीक्षण एवं जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। उक्त नमूनो के संबंध मे रिपार्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
#medical #stores #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur