शाजापुर सोमवार को करीब 10:30 बजे वार्ड क्रमांक 10 लाल माता रोड ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप नाला खुला होने के कारण कार नाले में जा गिरी, बड़ा हादसा होने से टला, प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश सोनी निवासी शाजापुर अपने भाई के साथ कार से मुरादपुरा हनुमान मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे इस दौरान नाला खुला होने के कारण कार नाले में जा गिरी कार के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र वासी दौड़ पड़े और कार में फंसे दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई आपको बता दें कि मंसूरी जमात खाने के सामने से लेकर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक नाला खुला हुआ पड़ा है जो अंधेरा होने के कारण दिखाई भी नहीं देता है वही बारिश होने के कारण सड़कों पर कीचड़ पसरा हुआ है जो हादसों को न्योता दे रहा है लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है या फिर यूं कहें कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं समय रहते नाला नहीं ढका गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है