शाजापुर कलेक्ट्रेट में विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,कलेक्टर ने अफसरों को दी सख्त हिदायत

शाजापुर

कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, नगरपालिका व नगरपरिषद सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ तथा सीएमएचओ को पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित हितग्राही की ई-केवायसी कराने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जिले की गुलाना तहसील में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। कलेक्टर श्री कन्याल ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कार्यालय, आवास के जलकर एवं विद्युत के बकाया देयकों की राशि का मिलान कर राशि जमा कराएं। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी जिले में पदस्थ है एवं उनका शाजापुर जिले का वोटर कार्ड नहीं बना है, वे अधिकारी एवं कर्मचारी बीएलओ के माध्यम से जिले की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नामांकन, बटवारा एवं सीमांकन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नगरपालिका के सीएमओ को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए वे प्रति शुक्रवार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने जिले में बाढ़ की संभावनाओं के संबंध में सभी जनपद पंचायत के सीईओ, नगरपालिका सीएमओ, अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने बाढ़ के दौरान बाढ़ पीढ़ितों के लिए भोजन, पेयजल एवं ठहराने की व्यवस्था आदि की पूर्व से तैयारी रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र का भ्रमण कर बिना मुंडेर के कुएं एवं खुले पड़े बोरवेल का चिन्हांकन कर, कुओं में जाली एवं मुंडेर बनवाएं। इसी तरह खुले पड़े बोरवेल को भी भरवाकर बंद कराएं, जिससे कोई दुर्घटना घटित न हो।
—-
स्थानांतरण करवाने वाले शासकीय सेवकों से आवेदन के प्रस्ताव आमंत्रित
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने शाजापुर जिले के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के जिले के भीतर स्थानांतरण के लिए नीति अनुसार संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्थानांतरण करवाने वाले इच्छुक कर्मचारियों के आवेदन प्राप्त कर प्रस्ताव सहित कलेक्टर कार्यालय में 27 जून 2023 को प्रात: 11.00 बजे तक अनिवार्य रूप से भिजवाएं। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों को जिला प्रभारी मंत्री से अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा।
—-
नशामुक्ति की दिलाई शपथ
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, नगरपालिका प्रभारी सीएमओ श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, वरिष्‍ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
#TL #collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |