मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुढार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा

भोपाल : रविवार,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल जिले के बुढार स्थित लालपुर तथा पकरिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी लालपुर में विशाल जनजाति सम्मेलन में वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन और राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ करेंगे। ग्राम पकरिया में प्रधानमंत्री श्री मोदी फुटबाल खिलाड़ियों, पेसा एक्ट के लाभान्वितों, स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों तथा जनजाति समुदाय के प्रमुखों से संवाद करेंगे। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर समुचित तैयारियाँ की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अल्प प्रवास पर शहडोल के बुढार पहुँचकर दोनों कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियाँ उत्कृष्ट हों। किसी तरह की कोर-कसर न रहे। बारिश की संभावना को देखते हुए ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें, कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान न हो। कार्यक्रम स्थल पर विशिष्ट व्यक्तियों तथा आमजन के बैठने की समुचित व्यवस्था करें। प्रधानमंत्री श्री मोदी पकरिया में स्व-सहायता समूह की दीदियों से संवाद करेंगे। इसके लिए भी सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री मिलेट मिशन के तहत आयोजित विशिष्ट भोज में श्रीअन्न से बने हुए व्यंजनों का जनजाति समुदाय के बंधुओं के साथ रसास्वादन करेंगे। विशिष्ट भोज की व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, जनजाति कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री राम खेलावन पटेल, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक द्वय श्री जय सिंह मरावी, और श्रीमती मनीषा सिंह, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री राजीव कुमार शर्मा और आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |