शाजापुर, 24 जून 2023/ जिला परिवहन अधिकारी श्री संतोष कुमार मालवीय द्वारा आज अपनी टीम के साथ शुजालपुर, कालापीपल आदि स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना परमिट, बिना फिटनेस, नियम विरुद्ध संचलित वाहनों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई, नियम विरुद्ध संचालित 13 बसों पर जुर्माना राशि तीन लाख 58 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग कार्यवाही आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी । जिला परिवहन ने समस्त वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे अपने वाहनों के संपूर्ण दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन करें।