आने वाले त्यौहारों को सभी धर्मावलम्बी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं- कलेक्टर श्री कन्याल ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कहा

शाजापुर, 23 जून 2023/ आगामी त्यौहार जैसे ईदुज्जुहा, गुरू पूर्णिमा, श्रावण मास, श्रावण अधिमास, मोहर्रम (ताजिया) आदि को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस मौके पर कलेक्टर श्री किशोर कन्याल, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव व महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न धर्मों के धर्मावलम्बी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि आने वाले त्यौहारों को शांतिपूर्ण, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि हम सब एक दूसरे के त्यौहारों को मिलजुलकर ऐसे मनाएं कि पूरे मध्यप्रदेश एवं भारत में शाजापुर जिले का नाम गौरान्वित हो। कलेक्टर ने कहा कि हम जो भी त्यौहार मनाएं, स्वच्छता के साथ मनाएं और त्यौहारों के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्रियों का उपयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि आयोजकगण त्यौहारों के दौरान वालेंटियर्स लगाएं एवं उसकी सूची पुलिस थाने में दें। उन्होंने कहा कि शहर में हर हाल में शांति व्यवस्था रखनी होगी। कलेक्टर ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले नाल साहब के जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे, इसका दायित्व आयोजक का होगा। उन्होंने कहा कि जुलूस के आयोजक की जिम्मेदारी होगी के वे सुरक्षा के लिए वालेंटियर्स लगाएं एवं उसकी सूची पुलिस थाने में भेजें। शहर में हर हाल में शांति व्यवस्था रखनी होगी। उन्होंने शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति यातायाता नियमों का पालन नहीं करता है, उनके विरूद्ध चालान बनाकर कार्रवाई करें। साथ ही पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दें।

इस दौरान कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने तथा नगरपालिका सीएमओ को शहर में चल रहे सीवरेज के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने, साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जोशी ने गुरू पूर्णिमा पर भैंरव टेकरी पर लगने वाले मेले की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मेले के दौरान भैरव टेकरी तक सड़क मार्ग निर्माण, भैरव टेकरी पर पार्किंग, यातायात एवं पुलिस बल की सुचारू व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

श्री मनीष सोनी ने आगामी त्यौहारों जैसे गुरू पूर्णिमा, श्रावण मास में निकाली जाने वाली महादेव की शाही सवारी, श्रावण अधिमास आदि त्यौहारों की जानकारी दी। इस दौरान श्री महेन्द्रसिंह सेंगर ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं नई सड़क मार्ग पर से अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा। श्री आशीष नागर ने त्यौहारों के दौरान मंदिरों में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस व्यवस्था कराने के लिए कहा। श्री अनुप किरकिरे ने शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के प्रति जुर्माने की कठौर कार्रवाई करने का सुझाव दिया। काजी श्री एहसानउल्ला, नायब काजी श्री रहमतउल्ला व सैय्यद साजिद अली वारसी ने ईदुज्जुहा के त्यौहार से अवगत कराया। मोहर्रम कमेटी सदर श्री इमरान खरखरे ने कहा कि मुस्लिम समाज आने वाले त्यौहार पर पूर्णत: सहयोग करेंगे और आगामी सभी त्यौहारो को साथ में मिलकर मनाएंगे। इस अवसर पर श्री विजय जोशी, श्री अजीज मंसूरी सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारीगण एवं मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |